बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित टाइगर फॉर्म हाउस पर श्री गिरिराज जी सेवा समिति के तत्वावधान में देव दीपावली के उपलक्ष्य में दीपदान एवं पंचम राधा-कृष्ण झूला महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय एवं बालाजी दरबार के प्रधान महंत मटरूमल शर्मा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद 56 व्यंजनों का बाबा को भोग लगाया गया। उसके बाद वृंदावन (मथुरा) से आए भजन गायक हाऊ बिलाऊ ने अपने भजनों की प्रस्तुति की। बीच-बीच मे यहां राधा-कृष्ण की विभिन्न सुंदर झांकियां भी पेश की गईं। जिन्होंने सभी भक्तों का मन मोह लिया। भजनों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, दीपक माहेश्वरी, यतींद्र महेश्वरी, मनमोहन वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय का सहयोग रहा। संवाद