फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। गांव सोई में प्रसिद्ध संकटमोचन हनुमान सिद्धपीठ मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रात: काल स्वामी विदेहनंदनी शरण महाराज के सानिध्य में हनुमानजी की महाआरती हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में साधु संतों समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कई दिन पहले से ही साधु संतों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां प्रतिदिन संतों के प्रवचन हुए। श्रद्धालुओं ने संतों के प्रवचनों को सुनकर पुण्य कमाया। इस मौके पर स्वामी विदेहनंदनी शरण महाराज ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से मनुष्यों के संकट का निवारण होता है। हम सभी को संतों की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर राज्यमंत्री गुलाब देवी, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, सुधाकर शर्मा, अनुपम शर्मा, रामपाल यादव, श्यामपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें