फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस स्मृति दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में शहीदों को याद किया गया। शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिवर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन शहीद पुलिस कर्मियों के कर्तव्य पालन, संवेदन शीलता, समर्पण और बलिदान को याद किया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र व समाज की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। सुबह आठ बजे शुरू हुए कार्यक्रम में सभी पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, सीओ उझानी सर्वेंद्र कुमार, सीओ बिसौली राघवेंद्र सिंह राठौर समेत अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें