बिल्सी। नगर के रामलीला ग्राउंड पर गोशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहा रामलीला मेला बीते रविवार की रात मां भगवती के विशाल जागरण के साथ संपन्न हो गया। देर रात तक मां की सुंदर भेटों पर भक्त झूमते रहे। सोमवार सुबह मां भगवती की विशाल आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
जागरण के दौरान रामलीला मंच पर का मां का सुंदर दरबार सजाया गया। उसके बाद हवन-यज्ञ कराया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर मां की ज्योति को प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद कलाकारों द्वारा मां भगवती की सुंदर भेंट सुनाई गई। जिन पर मां भगवती के भक्त जमकर झूमे। यह सिलसिला सुबह तक चलता रहा। जागरण में बीच-बीच में भगवान गणेश जी, शंकर-पार्वती, दुर्गा जी, हनुमान जी सुंदर झांकी भी पेश की गई। उसके बाद मां की विशाल आरती व प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी, लवकुमार वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, गणेश गुप्ता व रामबाबू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद