बदायूं। श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला प्रदर्शनी का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर विकास मंत्री, डीएम, एसएसपी शामिल रहे।
राज्यमंत्री महेशचंद्र ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से हमको सीख लेनी चाहिए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रामलीला कमेटी ने नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनय कुमार, प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, सूर्य प्रकाश वैश्य, अजीत कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद