फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ के समापन पर किया गंगा स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अखिल विश्व गायत्री परिवार की देखरेख में पिछले दिनों संपन्न हुए 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की हवन-पूजन सामग्री का रविवार को कछला गंगाघाट पर भू-विसर्जन किया गया। महिलाओं के साथ पहुंचे आयोजकों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद गंगा मइया का आशीर्वाद लिया। गंगा आरती और संकीर्तन के बाद प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

महायज्ञ के आयोजक मंडल में शामिल महिलाएं और पुरुष सदस्य सुबह आर्येंद्र यादव की अगुवाई में कछला गंगाघाट पहुंचे। सबसे पहले पूजन सामग्री का भू-विसर्जन किया गया। आस्था की डुबकी लगाने के बाद बालिकाओं ने महिलाओं के साथ संकीर्तन किया। जप, तप और ध्यान पर जोर देते हुए महिलाओं ने घाट पर मौजूद श्रद्घालुओं को गायत्री परिवार के बारे में जानकारी दी। साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की वकालत की। महिलाओं ने गंगा आरती भी की। घाट पर गंगा मइया के जयकारे गूंजते रहे। बालिकाओं ने दीपदान भी किया। साथ ही महिलाओं की टोली ने गंगा की निर्मल और अविरल धारा बनाए रखने के लिए सफाई पर जोर दिया। बता दें कि पांच दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पिछले दिनों संपन्न हुआ था। इस मौके पर संजीव कुमार शर्मा, धीरेंद्र सोलंकी, कल्पना मिश्रा, ध्रुव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें