फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली मां की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा, कराया भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के दीननगर शेखपुर रोड पर बने मंदिर में भक्तों ने मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर विशाल भंडारा कराया। यहां सबसे पहले कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए। उसके बाद माता रानी की प्रतिमा को नगर के मुख्य बाजार, थाना मोड़, साहबगंज, पालिका बाजार, मुख्य बाजार होते हुए मंदिरों के दर्शन कराए गए। उसके बाद मंदिर में माता रानी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। उसके बाद मंदिर पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर किशनपाल, उमेश चंद्र, सूर्यवंशी, छत्रपाल कश्यप, गजेंद्र पाल, चंद्रपाल, धर्मपाल , शिवेंद्र, नरेंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें