फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई बौैद्ध धम्मयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। मंगलवार को नगर में बौद्धिष्ट परिवार के तत्वावधान में भगवान बुद्ध की धम्म यात्रा धूमधाम से निकाली गई। धम्म यात्रा में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने झंडी दिखाकर यात्रा को कछला रोड स्थित महात्मा गांधी पार्क के लिए रवाना किया। जहां से यात्रा नगर के चंद्रशेखर आजाद मार्केट, आर्य समाज रोड, बालाजी चौराहा होते हुए सर्राफा बाजार पहुंची। यहां नगर के व्यापारियों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद नगर के अटल चौक, कटरा बाजार, पालिका मार्केट, थाना मोड़, साहबगंज, अंबियापुर चौराहे होते हुए बदायूं बस स्टैंड पर विसर्जित हुई। इससे पहले जेएस पैलेस में तथागत गौतमबुद्घ धम्म सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने मौर्य-शाक्य समाज के उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों को बौद्धिष्ट परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ चेतराम शाक्य, गेदंनलाल मौर्य, सुरेश चंद्र, पीयूष शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें