गुलड़िया। कस्बा गुलड़िया में ग्राम देवता परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भस्मासुर वध और हनुमान की उत्पत्ति की कथा लोगों को सुनाई गई। कथा वाचक स्वदेश कुमार व कुमारी सपना ने कहा कि माता पार्वती के सुंदरता को देखकर भस्मासुर की नीयत खराब होने लगी। ये बात सभी देवताओं को नागवार गुजरी। तो सभी देवता भगवान विष्णु के पास गए और पूरी बात बताई। तब भगवान विष्णु ने मोहनी रूप धारण कर भस्मासुर का नाश किया। कुमारी सपना ने सुनाया कि हनुमान के बिना राम कथा अधूरी है। उसी प्रकार ज्ञान के बिना मानव का जीवन अधूरा है। भक्ति करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। आत्मविश्वास से ही मानव का कल्याण होता हैं। कलाकारों में नन्हें लाल, अंकित श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो