बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वहेटा गुसाई में श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात प्रथम श्याम गुणगान महोत्सव गांव के जनता बाल विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव शाम सात बजे से शुरु हुआ। यहां सबसे पहले खाटू जी महाराज का अलौकिक शृंगार किया गया। इसके बाद 56 भोग एवं अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई और प्रभु का गुणगान किया गया।
बरेली के भजन गायक कलाकार अंजलि द्विवेदी एवं विकास वार्ष्णेय समेत कई कलाकारों ने भजनों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया, जिस पर भक्त जमकर झूम उठे। इसके बाद देर रात आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया। आयोजकों ने गायक कलाकार अंजलि द्विवेदी, भाजपा नगराध्यक्ष मोहित गुप्ता, एसओ डीके गुप्ता समेत कई लोगों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। महोत्सव का सफल बनाने में सुमित गुप्ता, दिंपाशु गुप्ता, गोपाल गुप्ता, कृष्णगोपाल, नवीन कुमार, मुकेश कुमार, अंशुल वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, नरेश आदि का विशेष सहयोग रहा। ब्यूरो