फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में धूमधाम से निकाली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को धार्मिक कार्यक्रम की धूम रही। सुबह किलाखेड़ा स्थित धर्मशाला में शांति का प्रतीक झंडा फहराया गया। मैंमिया मंदिर में हवन-पूजन के दौरान अग्र बंधुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। शाम को मंदिर परिसर से शुरू अग्रसेन महाराजा की शोभायात्रा का मेन मार्केट में जोरदार स्वागत किया गया। सजातीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शांति के अग्रदूत का गुणगान किया। झांकियों के साथ कलाकार भी शोभायात्रा का आकर्षण बने।
विज्ञापन

अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा बाजारकलां मोहल्ला स्थित मैंमिया मंदिर से झांकी पूजन के साथ शुरू हुई। अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप गोयल और महामंत्री विवेक मैंमिया ने सजातीय वरिष्ठ जनों के साथ नारियल फोड़ा। साहूकारा के रास्ते मेन मार्केट होकर स्टेशन रोड पर शोभायात्रा के पहुंचने पर जोरदार स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा में शामिल कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से मनमोह लिया। काली अखाड़े के कलाकारों ने भी करतब दिखाए। महाराजा अग्रसेन की झांकी लोगों के आकर्षण का कें द्र रही। बैंडबाजों की धुन पर युवकों की टोलियां थिरकती नजर आईं। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुषों को मेन मार्केट में कई स्थानों पर जलपान कराया गया।
इससे पहले सुबह कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुरेशचंद्र गोयल, राजकुमार बंसल अवनीश गोयल, मुरली मनोहर सिंघल, पवनीश गोयल, प्रवीण मित्तल, बृजेंद्र कुमार गोयल, कृष्णऔतार मैंमिया, रतन जिंदल, ज्ञानचंद्र अग्रवाल आदि ने ध्वज पूजन किया। ध्वजारोहण के बाद मैंमिया मंदिर में हवन-पूजन के किया गया। प्रसाद भी बांटा गया। शोभायात्रा और हवन-पूजन में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, निलांशु अग्रवाल, संजय कुमार मित्तल, अनिल तुलस्यान, मनोज गोयल, दीपक सिंघल, रमेशचंद्र बंसल, मनीष गोयल, राजीव अग्रवाल, अभिषेक बंसल, अमित अग्रवाल, दीपक गर्ग, गौरव गर्ग, विनोद अग्रवाल उर्फ डब्ली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें