फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस पहनकर झूमे बच्चेे, छात्राओं के डांस ने मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में दूसरे दिन शनिवार को भी प्रतियोगिताओं समेत सांस्कृृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। सजातीय बच्चों ने लेमन रेस, रंगोली और पेपर क्राफ्ट के जरिए अपना हुनर दिखाया। फैंसी ड्रेस में बच्चों ने जलवा दिखाया तो डांस से छात्राओं ने मनमोह लिया। बच्चों को महाराजा अग्रसेन के जीवन के बारे में भी समझाया गया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत शाम छह बजे हुई। महिला समिति की पदाधिकारियों की देखरेख में लेमन रेस में सृष्टि गोयल, रिया अग्रवाल, शुभि अग्रवाल, अंशिका, शिल्पी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, शिखा अग्रवाल और अर्चना ने हिस्सा लिया तो फैंसी ड्रेस में जूनियर में आस्था गोयल, सताक्षी अग्रवाल, अर्नव गोयल और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों में तनिष्क गोयल और रिद्घी ने अपना जलवा बिखेरा। रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर रैंप पर उतरे बच्चों ने भी मनमोहक प्रदर्शन किया। ब्लैक चार्ट पर रंगोली सजाने में सृष्टि अग्रवाल, नंदिनी सिंघल और रिद्घी गोयल आदि ने हुनर दिखाया। पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता के दौरान भी प्रतिभागियों में उत्साह नजर आया।
महिला समिति की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, महामंत्री नीता गर्ग औरर कोषाध्यक्ष ऊषा गोयल ने महिला अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत भी किया। प्रतियोगिताएं अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, मधुसूदन गोयल, अमोल गोयल आशा गोयल, विनोद अग्रवाल की ओर से कराई गईं। समिति के पदाधिकारियों में महामंत्री विवेक मौमिया, प्रवीण कुमार मित्तल, राजकुमार बंसल, रमेशचंद्र बंसल, मनीष गोयल, अमित अग्रवाल, गौरव गर्ग आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इधर, महामंत्री ने बताया कि रविवार को अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें