बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह के शुरू होने से पूर्व यहां कथाव्यास स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज को बग्गी पर बैठाकर एवं पीत वस्त्र धारण कर 108 महिलाओं ने नगर के मुख्य बाजार में कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की। यात्रा में भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
बालाजी धाम पर सबसे पहले कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। साथ ही यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। उसके बाद कलश यात्रा नकाली गई, जो नगर के मोहल्ला संख्या पांच, बिजलीघर रोड, बंबा चौराहा, सर्राफा बाजार, आर्य समाज रोड, चंद्रशेखर आजाद मार्केट होती हुई कथा स्थल पंहुची। यहां कथा व्यास स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने प्रवचन दिया। कलश यात्रा को सफल बनाने में बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा, शांति देवी, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, यश भारद्वाज, नरेंद्र गरल, दीपक माहेश्वरी, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, रवि चंद्र वार्ष्णेय, सुभाष वाहेती, पिंकी काबरा आदि का विशेष सहयोग रहा।