फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी हड़ताल पर शेखूपुर मिल में पेराई बंद

Tue, 31 Mar 2015 11:57 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन भुगतान न होने से खफा शेखूपुर चीनी मिल के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे मिल में पेराई बंद हो गई है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने मिल गेट पर धरना भी दिया। एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा और मिल के जीएम जीएम राजीव जैन ने कर्मचारियों को समझा-बुझा कर हड़ताल खत्म करने की कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

सहकारी क्षेत्र की इकलौती शेखूपुर चीनी मिल ने कई महीने से कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया है। पिछले दिनों मिल कर्मचारियों ने धरना दिया था। उस समय मिल प्रबंधन को वेतन भुगतान के लिए कर्मचारियों ने 31 मार्च तक का समय दिया था। अब तक वेतन भुगतान न होने से खफा कर्मचारियों ने मंगवार को काम बंद कर दिया। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मिल में पेराई बंद हो गई है। मिल कर्मचारियों को समझाने के लिए एसडीएम सदर, सीओ सिटी भी शेखूपुर पहुंचे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

मिल पर किसानों का बकाया है 12 करोड़
बदायूं। शेखूपुर चीनी मिल पर सिर्फ कर्मचारियों के वेतन का बकाया नहीं है। मिल पर गन्ना किसानों की भी 12 करोड़ रुपये की देनदारी है। किसान संगठन भी लगातार भुगतान की मांग कर रहे हैं। सहकारी क्षेत्र की शेखूपुर चीनी मिल लगातार घाटे में जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें