फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करवाचौथ की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। करवाचौथ की खरीददारी के लिए बाजार में सोमवार काे भीड़ रही। त्योहारी सीजन से बाजारों में रौनक बढ़ी है। आगे करवाचौथ, धनतेरस व दिवाली का पर्व है। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर रंगबिरंगी चूड़ियां, कड़े व अन्य सुहाग का सामान खरीदे। वहीं अपनी मनपसंद की साड़ियां, ज्वैलरी आदि की भी खरीददारी की।
विज्ञापन


शहर के पुरानी मंडी, सराफा बाजार व समेत अन्य बाजार में सोमवार को दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। जीएसटी की दरें लागू होने के बाद दुकानदारों का कहना है काफी समय बाद बाजार में तेजी है। लोगों की आमद दिखी है। करवाचौथ पर मिट्टी के दिए, करवा सहित पूजा की सामग्री को सजाए हुए दुकानदारों की खुशी देखते ही बन रही है। कपड़ा बाजार में भी पुरानी मंडी में मध्यम श्रेणी से लेकर उच्च श्रेणी वर्ग तक कपड़ों की नई वैरायटी जहां उपलब्ध है वहीं शृंगार प्रसाधन के लिए शहर की महिलाओं की पहली पसंद पुरानी मंडी से लेकर अन्य बाजार हैं। यहां पर सोमवार को सुबह से ही महिलाएं अपनी जरूरतों का सामान, कपड़े आदि की खरीदारी सहित मिट्टी के करवा खरीदने के लिए जुटीं। सोमवार को फुटपाथ पर भी दुकानें सजी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें