जामा मस्जिद चौक लगे ईद मेले में झूले का आन्नद लेती युवतियां। संवाद
बदायूं। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे जामा मस्जिद के पास लगे ईद मेले में बच्चे और युवतियों की भीड़ रही। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। वहीं युवतियों को झूले पर बैठकर आइस्क्रीम पसंद आ रही थी। मेले में पहुंचे लोगों ने जलेबी, चाट, पकौड़ी की खरीददारी की। देर रात तक मेले में भीड़ रही।
रमजान के एक माह केे बाद ईद आती है। इस दिन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक एक नया जोश होता है। रोजेदार एक माह रोजा रखते हैं। इबादत करते हैं। इसके बाद ईद की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की जाती। बृहस्पतिवार को ईद मिलन के बाद शाम को ईद मेले का आयोजन जामा मस्जिद के पास किया। यहां देर रात तक भीड़ रही।
जामा मस्जिद चौक लगे ईद मेले में झूले का आन्नद लेती युवतियां। संवाद