फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हत्यारोपी भाई को 20 दिन में भी नहीं पकड़ पाई हजरतपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगरिया खनू में पप्पू हत्याकांड के आरोपी रामस्वरूप को हजरतपुर पुलिस 20 दिन में भी नहीं पकड़ पाई है। पुलिस अब भी उसको तलाश करने का दावा कर रही है, लेकिन अभी उसका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया खनू में 20 मार्च की रात पप्पू की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या सगे बड़े भाई रामस्वरूप ने की थी। परिवार वालों के मुताबिक- रामस्वरूप 20 मार्च की शाम शराब पीकर घर आया था। वह अपनी मां पात्रा देवी से और शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था।
वहीं पर छोटा भाई पप्पू भी खड़ा था। रामस्वरूप लगातार रुपये मांग रहा था, जबकि मां शराब पीने से रोक रही थी। इसी बात को लेकर पप्पू ने टोक दिया था। इस पर रामस्वरूप उससे भिड़ गया था। तब परिवार वालों ने समझाकर मामला शांत करा दिया था। वह रात को और शराब पीकर आया और कमरे में सो रहे पप्पू पर फावड़े से हमला कर दिया। मौके पर ही पप्पू की मौत हो गई थी। रामस्वरूप के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इस हत्याकांड को 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब तक हत्यारोपी पकड़ा नहीं गया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें