फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दवा डालकर नष्ट की फसल, मुआवजे की मांग

विज्ञापन
रिसौली में खेत में खराब हुई शिमला मिर्च की पौध। संवाद
विज्ञापन
रिसौली। चार किसानों की शिमला मिर्च की पौध में दवा लगाकर अज्ञात लोगों ने फसल नष्ट कर दी। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने और लेखपाल से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अकौली निवासी किसान श्याम लाल, सीताराम, शिवलाल और सुखवीर ने अपने टयूबवेल के पास शिमला मिर्च की पौध लगाई थी। शनिवार रात अज्ञात लोग खेतों में घुस आए और दवा छिड़क दी। पास ही में धान की रोपाई कर रहे सुखवीर ने देखा कि कोई खेत में घुसा है तो उन्होंने आवाज दी। आवाज सुनकर वह लोग भाग गए।
श्यामलाल ने बताया कि शिमला मिर्च के बीज व दवा आदि में चारों किसानाें ने करीब एक लाख रुपये खर्च किए हैं। पौध करीब 28 दिन की हो चुकी थी। शिमला मिर्च की रोपाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही अज्ञात लोगों ने कीटनाशक दवा का छिड़काव कर पौध नष्ट कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें