फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस की गरुड़ वाहिनी से नहीं बच पाएंगे अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने और जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक थाने में गरुड़ वाहिनी का गठन किया गया है। इसके तहत जिले में योजनाबद्ध तरीके से संदिग्धों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गरुड़ की तरह काम करने वाली इस टीम में सबसे आगे थाने के एसओ या इंस्पेक्टर बाइक पर चलेंगे। उनके पीछे दो बाइक पर पुलिस कर्मी रहेंगे। उनके पीछे तीन बाइक और फिर उससे पीछे छह बाइक सवार पुलिस कर्मी रहेंगे। सबसे पीछे एक बाइक पर पुलिस कर्मी सवार रहेगा। अगर आगे से कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया तो सबसे पहले एसओ या इंस्पेक्टर उसकी घेराबंदी करेंगे। अगर संदिग्ध उनसे बचकर निकल जाता है तो पीछे से आ रहे दो बाइक पर सवार पुलिस कर्मी घेराबंदी करेंगे। अगर उनसे बच जाता है तो पीछे वाले पुलिस कर्मी घेराबंदी करेंगे। यानि हर हालत में संदिग्ध पकड़ा जाएगा। यह गरुड़ वाहिनी कहीं भी और किसी भी समय संदिग्ध लोगों की तलाशी ले सकती है। शहर और कस्बों के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलेगा। यह अभियान कई थानों में शुरू कर दिया गया है।

फैजगंज बेहटा पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
आसफपुर। फैजगंज बेहटा पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार सुबह एसओ वेदपाल सिंह के नेतृत्व में गरुण वाहिनी थाने से निकली। इसके बाद टीम ने क्षेत्र के होटल, ढाबा, बैंक, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध लोगों को चेक किया। कई संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। इससे लोगों को पुलिस की सक्रियता का अहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें