संवेदनशील इलाका और बड़ी वारदात
गंगागढ़ गांव जिले की सीमा पर बसा है और इसके बाद रामपुर जिले की सीमा शुरू हो जाती है। पास ही अरिल की कटरी में बसे करीब डेढ़ दर्जन गांव सुरक्षा की दृष्टि से पहले से ही संवेदनशील माने जाते हैं। लंबे अरसे बाद इस इलाके में ऐसी वारदात हुई है, जिससे लोग सहमे हुए हैं।
लेन-देन से जुड़ा मामला बता रहे एसओ
इस मामले में फैजगंज बेहटा थाने के एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामला लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।