थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। हालांकि, गांव में महिला की मौत हो लेकर लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। अलापुर थाने के गांव सूरजपुर में गुरुवार रात रामविलास की 45 वर्षीय पत्नी सावित्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वालों ने इस बारे में सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों से मौत की वजह जाननी चाही ते वह नहीं बता सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के मायके और ससुराल वालों ने मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। अगर कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।