फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदेव हत्याकांड:  कत्ल की सुपारी देने वाले तीन आरोपी गए जेल

Fri, 11 Aug 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गुरदेव की हत्या के लिए चंदा एकत्र कर सुपारी देने वाले तीन लोगों को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। एक आरोपी से राइफल भी मिली है। गौरतलब है कि गांव बखत्यारपुर निवासी और गांव बेहटा जमीने जेंबा की पूर्व प्रधान तलविंदर कौर के पति गुरदेव सिंह की आठ अगस्त की सुबह पांच शूटर घर से एक किमी दूर हत्या कर दो बाइकों से भाग निकले थे। एसपी केबी सिंह, एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद घटना के चश्मदीद गुरदेव के साथी राजाराम से पूछताछ की थी। मृतक की पत्नी ने जमीनी विवाद के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए गांव बनियानी के विजय कुमार उर्फ टिल्लू उसके भाई गप्पू, गांव बेहटा के राम सुशील, जंगबहादुर और गांव अगौना खुर्द के कुशलपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने बताया कि शुक्रवार को पुवायां के कोतवाली प्रभारी हरीश राजपूत ने पुलिस बल के साथ नामजद विजय कुमार को पुवायां के जेंबा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया था। उससे लाइसेंसी राइफल भी मिली।। विजय ने पुलिस को बताया कि गुरदेव से जमीनी विवाद के कारण उसने अपने भाई गप्पू, कुशलपाल, रामसुशील, जंगबहादुर, शंभू और सोनू से मिलकर गुरदेव की हत्या की योजना बनाई थी। उसने गुरदेव की हत्या के लिए शूटरों को दो लाख रुपये दिए थे। उक्त रुपयों में एक लाख रुपये बाद में चंदा कर उसे वापस मिलने थे। पुलिस ने गुरदेव की हत्या की योजना बनाने में शामिल गांव ककरहा के शंभू और गांव अगौना खुर्द के सोनू उर्फ सुधीर को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें