फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर सात साल किया यौन शोषण

Thu, 26 Mar 2015 07:29 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती का सात साल तक यौन शोषण करने के मामले में कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला शहर के एक मोहल्ले का है। पीड़िता की गुहार जब पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने कोर्ट की शरण ली। पीड़िता का कहना है कि  आरोपी पक्ष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की युवती को आकिब नाम के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता का आरोप है कि उसको आकिब ने शादी का झांसा दिया। सात साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो जान से मारने की धमकी दी। अगस्त 2014 में मोहल्ले में ही पंचायत हुई। इसमें भी कोई नतीजा नहीं निकला। सब ओर से निराशा मिलने पर पीड़िता पुलिस की शरण में गई।  
उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद कोतवाली पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें