फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज के छह लोग बालटाल में फंसे अमरनाथ दर्शन को गए थे जम्मू-कश्मीर

Sun, 10 Jul 2016 11:32 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
वजीरगंज के छह लोग बालटाल में फंसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटी में हिंसा को लेकर इनको रोका गया
विज्ञापन

बाबा अमरनाथ के दर्शन को जम्मू-कश्मीर गए वजीरगंज कस्बे के छह लोग घाटी में हिंसा के चलते बालटाल में फंस गए हैं। हालांकि, सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सेना भी उनकी सुरक्षा में लगी हुई है, लेकिन इनके परिवार वाले चिंतित हैं।
कस्बा निवासी विनोद कुमार वार्ष्णेय, नेमपाल लोहिया, तेजपाल शर्मा, अशोक वार्ष्णेय, नेमपाल सिंह और राकेश वार्ष्णेय वजीरगंज से चार जुलाई को निकले थे। सभी लोग यहां से अलीगढ़ गए। वहां से तीर्थ यात्रा बस सेवा के जरिए सभी जम्मू-कश्मीर पहुंचे। सात जुलाई को इन लोगों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। वहां से सभी लोग लौट रहे थे। इस दौरान आठ जुलाई को सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। इसके बाद घाटी में हिंसा शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में हिंसा के मद्देनजर अमरनाथ यात्रियों को उनके स्थान पर ही रोक दिया गया। वजीरगंज के सभी लोग बालटाल में फंसे हुए हैं। हालांकि, इन सभी की परिवार वालों से फोन पर बात हो रही है। सभी लोग सेना की सुरक्षा में हैं। उन्होंने अपनी खैरियत के बारे में परिवार वालों को बता दिया है, लेकिन सभी परिवार वाले चिंतित हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें