फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों को देखने पहुंचे लोगों  से दरोगा ने की अभद्रता

Tue, 16 Aug 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में ग्रामीण समेत किशोर के घायल होने का मामला
राहगीर युवक भी बने पुलिस के कोप का शिकार
 सोमवार रात स्टेशन रोड पर बाइक की टक्कर से ग्रामीण के दोनों पैर टूट गए। बाइक सवार भी घायल हो गया। उन्हें देखने के लिए अस्पताल के सामने राहगीरों की भीड़ लग गई। भनक लगते ही मौके पर पहुंचे दरोगा ने भीड़ को खदेड़ने के लिए जो रवैया अपनाया, उससे भगदड़ मच गई। कई राहगीरों को अभद्रता का भी सामना करना पड़ा।
हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। मोहल्ला बाहदुरगंज निवासी फुरकान (17) पुत्र शरीफ अहमद की बाइक कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी 60 वर्षीय रोशनलाल से भिड़ गई। बाइक सवार फुरकान लहूलुहान हो गया। ग्रामीण रोशन लाल के दोनों पैर टूट गए। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया तो लोगों की भीड़ लग गई। कुछेक लोग अस्पताल गेट पर भी इकट्ठे हो गए। भनक लगते ही कोतवाली से दरोगा संजय शर्मा समेत पुलिस कर्मी बाहर निकल आए। 
विज्ञापन

आरोप है कि एक दरोगा ने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। खदेड़ वक्त एक-दो लोग सड़क पर गिर भी पड़े। राहगीरों में चार-पांच लोगों को दरोगा की अभद्रता भी झेलनी पड़ी। पुलिस के रुख से अस्पताल गेट के आसपास काफी देर तक अफरातफरी का भी माहौल बना रहा। हालांकि दूसरे दरोगा सुनील कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन दरोगा के रवैए के प्रति लोगों में गुस्सा है। इससे पुलिस के मित्र बनने की कोशिश पर भी सवाल उठने लगा है। 
विज्ञापन

-----
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा में सोमवार रात जलाभिषेक करके लौटे वीरेंद्र पुत्र बृजपाल और मुन्नालाल पुत्र हजारीलाल का किसी बात को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पड़ोसी ने कॉले करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस कर्मियों को दोनों युवक नशे की हालत में मिले। पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही उनकी जमकर पिटाई की। देर रात सीएचसी पर उनका मेडिकल भी कराया गया। पुलिस ने हालांकि दोनों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई कर दी लेकिन उनके घरवालों ने पुलिस की भूमिका को संदिग्ध ठहराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें