फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी ब्रिकेता के घर से डेढ़ लाख की चोरी

Wed, 24 Jun 2015 10:31 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। शहर की बाबा कॉलोनी  में चोरों ने मंगलवार की रात एक सब्जी बिक्रेता का घर खंगाल लिया। चोरों ने यहां से नगदी, जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। रिपोर्ट  दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बाबा कॉलोनी निवासी रामदास मंगलवार की  रात परिवार के साथ घर में छत पर सो रहे थे। रात में किसी वक्त चोर घर में  घुस गए। चोरों ने दस हजार रुपये की नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये का काम साफ कर  दिया। सुबह होने पर रामदास को घटना की जानकारी हुई। खबर मिलने पर सिविल  लाइंस पुलिस ने मौका मुआयना किया।
नगदी समेत दो लाख का माल समेट ले गए चोर
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव उसैता में चोरों ने एक घर से नगदी समेत दो लाख रुपये का माल समेट  लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज  करना तो दूर पुलिस ने मौका मुआयना करना भी जरूरी नहीं समझा। मंगलवार की  रात उसैता निवासी निसार अहमद परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। रात में  मौका पाकर चोर इनके घर में घुस गए। चोरों ने इत्मिनान से पूरा घर खंगाला।  यहां से चोर 12 हजार रुपये की नगदी। पांच तोला सोने की जेवर समेत करीब दो  लाख रुपये का माल ले गए। सुबह होने पर निसार को चोरी की जानकारी हुई। खबर  पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

तीन घरों से नकब लगाकर लाखों की चोरी
कादरचौक। चोरों ने थाना क्षेत्र के गांव भदरौल में तीन घरों में नकब लगाकर लाखों  रुपये का माल साफ कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई  है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी ली।
मंगलवार की रात चोर भदरौल  गांव में रूपराम के घर में नकब लगाकर घुस गए। यहां से 10 हजार रुपये की  नगदी समेत 60 हजार रुपये का माल साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने खुर्शीद के  घर को निशाना बनाया। नकब लगाकर खुर्शीद के घर से 12 हजार रुपये की नगदी  समेत 50 हजार रुपये का माल ले गए। यादराम के घर में नकब लगाकर घुसे चोर  हजारों रुपये का माल समेट कर ले गए। सुबह होने पर इन लोगों को चोरी की  जानकारी हुई। खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
तीन गांवों में छह भैंस चोरी
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में पशु चोर सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार की रात चोरों ने गांव बादल से श्यामसिंह की दो भैंस चोरी कर लीं। इमलिया गांव के प्रेमपाल की भी दो भैंस चोर खोल ले गए। दरामनगर से रतनलाल की दो भैंस चोरों ने चोरी कर लीं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
शार्ट सर्किट से हजारों का माल जला
इस्लामनगर। कस्बे के मोहल्ला कुरैशी में मंगलवार की रात नसरीन के घर में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग से घरेलू सामान समेत करीब 50 हजार रुपये का माल राख हो गया। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।
खेत की रखवाली कर रहे किसान को पीटा
सिलहरी। कुंवरगांव थाने के कुआंडांडा गांव निवासी राम प्रसाद मंगलवार की रात खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। रात में एक बजे आधा दर्जन बदमाश यहां पहुंचे। बदमाशों ने रामप्रसाद को दबोच लिया और बेरहमी से पीटा। इसमें वह गंभीर घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
भजपुरा में बदमाशों की दस्तक
सिलहरी। सिविल लाइंस थाने के गांव भजपुरा में मंगलवार की रात बदमाशों को देखे जाने से लोग दहशत में हैं। इसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश में इलाके में कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना हे कि मंगलवार रात तीन बाइक पर सशस्त्र बदमाश गांव में देखे गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें