फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर पासवर्ड पूछकर निकाले 26 हजार

Sun, 11 Sep 2016 12:45 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
ठगी का शिकार हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोन पर खुद को बैंक मैनेजर बताकर एक व्यक्ति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स से उसके एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद उसके खाते से 26 हजार रुपये की आनलाइन शॉपिंग कर डाली। पीड़िता ने बैंक प्रबंधन के अलावा पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


 क्षेत्र के ग्राम रुदौली निवासी लक्ष्मी पत्नी निक्सन कुमार ने सदर कोतवाली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ओरियंटल बैंक में उसका खाता है। उसने एटीएम कार्ड भी लिया है। पीड़िता ने बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत है। इसी खाते में उसका वेतन आता है। उसके मोबाइल पर फोन आया था कि वह बैंक मैनेजर बोल रहा है। बातों बातों में उसने एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया। पासवर्ड पूछने के बाद उसने आनलाइन से 26500 रुपये खर्च कर दिए।

इसकी जानकारी होने पर जब वह बैंक पहुंची तो बैंक प्रबंधन ने कोई संतोषजनक उत्तर नही मिला। रुपए किसने निकाले यह बैंक प्रबंधन भी नहीं बता पा रहा है। पीड़िता नर्स ने कोतवाली प्रभारी से निवेदन किया कि वह उसके खाते से निकाले गए रुपए की जांच करे और दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें