फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के कारण कॉलेज हुए बंद

Sat, 10 Jan 2015 12:32 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद फूटे गुस्से से कस्बे में कई बार अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समुदाय विशेष के लोगों की भीड़ का केंद्र बिल्सी रोड का बाजार रहा। एक धर्मस्थल के पास सुबह से लेकर शाम तक भीड़ रही। सुबह करीब आठ बजे जब लोग घरों से निकले तो हरेक की निगाह बिल्सी रोड बाजार की ओर ही थी। सबसे ज्यादा दहशत में बिल्सी रोड बाजार के सर्राफा कारोबारी दिखे। जब भी भीड़ घंटाघर चौराहे की ओर बढ़ती, तब-तब पूरे इलाके की दुकानों के शटर गिरने लगते। दोपहर में एक बार तो कछला रोड बाजार में भी भगदड़ मच गई। आसपास इलाके के लोग अपने परिचितों को कॉल कर हालात के बारे में जानकारी हासिल करते रहे।
विज्ञापन

माहौल को देखते हुए कॉलेज भी खाली हो गए। विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ कर घर चले गए। गर्ल्स कॉलेज में तो छुट्टी कर दी गई। शाम को बसपा विधायक हाजी बिट्टन पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। मौलाना आतिफ, हाफिज बदूद, हाफिज शोएब और हाफिज मुनाजिर ने अमन-चैन खराब न होने देने का भरोसा दिलाया लेकिन आपत्तिजनक टिप्पणी से वे भी आहत दिखे। विधायक से कहा गया कि वह प्रयास करके आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करें।

हरिद्वार से जुड़े हैं तार
उझानी। वॉट्स एप पर आपत्तिजनक ग्रुप मैसेज पर बवाल थमने से पहले ही पुलिस ने  अहम क्लू हासिल कर लिया। पुलिस की मानें तो मैसेज हरिद्वार में बना। वहीं से किसी परिचित ने शहर के दो लड़कों में से एक के नंबर पर भेजा। स्थानीय स्तर पर उसे एक ग्रुप में अपलोड किया गया तो वह निसार अहमद समेत करीब 50 लोगों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

निसार के मुताबिक, उन्हें यह मैसेज बृहस्पतिवार शाम 4:21 बजे मिला। आरोपी युवक उसके दोस्त हैं।  पुलिस के संज्ञान में मामला पहुंचा तो सर्विलांस की मदद भी ली गई। कोतवाल रामसूरत यादव के मुताबिक मैसेज युवकों को हरिद्वार से उनके परिचित ने भेजा है।  सीओ सतीशचंद्र मिश्रा ने बताया कि हरिद्वार में मैसेज बनाने वाले शख्स को भी बख्शा नहीं जाएगा। इधर, मैसेज पर बवाल के बाद से ग्रुप में शामिल कई अन्य युवक कार्रवाई के डर से भूमिगत हो गए है।
 
शक में  दुकानदार की पिटाई
उझानी। आपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर समुदाय विशेष के लोगों का एक दुकानदार पर भी शक रहा। बृहस्पतिवार रात जब भीड़ चौराहे पर पहुंची तो वह दुकानदार सामने पड़ गया। कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई कर दी। हालांकि प्रमुख व्यक्तियों ने भीड़ को आरोपियों के प्रतिष्ठानों तक जाने से रोक लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें