फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टेंपो चालकों की सरेराह की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वरी वाले बाईपास पर तीन युवकों ने दो टेंपो चालकों को बिना बात सरेराह पिटाई कर दी। लोग माजरा जानकर भी तमाशबीन बने रहे। घटना रविवार शाम की है। नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी शाकिर का टेंपो है। सवारियां बैठाने के लिए उसने आवाज लगानी शुरू की, तो अहीरटोला का एक युवक गाली गलौज करने लगा। यह देख उसके परिचित दो युवक भी आ धमके। तीनों युवक शाकिर को पीटने लगे। मौके पर ही मौजूद दूसरे टेंपो चालक शेखूपुर निवासी सुरेंद्र ने विरोध किया, तो तीनों से उसे भी पीट दिया। इससे बाईपास पर अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची, लेकिन हमलावर नहीं मिले। पिटाई से घायल शाकिर की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें