पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ी भीड़, दोनों पक्षों के छह लोगों का शांति भंग में चालान
बिनावर निवासी हाजी बन्ने अली और पूर्व प्रधान मुमताज अहमद प्रधानी का चुनाव लड़े थे। दोनों चुनाव हार गए। दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश भी चल रही है। शनिवार शाम मुमताज और बन्ने के बीच बिनावर बाजार में टकराव हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां पुलिस के सामने ही दोनों आपस में भिड़ गए। हालांकि मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के तीन-तीन