फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से हजारों की चोरी

Fri, 03 Jul 2015 08:26 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सिलसिलेवार चोरियां बंद होने का नाम नहीं ले रहीं। गुरुवार की चोरों ने कोतवाली क्षेत्र में दो दुकानों में नकब लगाकर हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चारी की घटनाएं पुलिस का सिरदर्द बनी हुई हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैलाश टाकीज के पास संजय जटवानी और अनिल जटवानी की हार्डवेयर, पार्ट्स की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने दोनों की दुकानों में नकब लगा लिया। अनिल की दुकान से चोर चार पंपसेट, 20 हजार की नगदी साफ कर ले गए। संजय की दुकान से चोर चार हजार रुपये की नगदी साफ करने में कामयाब रहे। दुकान स्वामी शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता लगा। खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें