फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के ट्रैक्टर की टक्कर से दो शिवभक्त घायल

Sat, 05 Aug 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
injured - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे पर बुटला बोर्ड के पास हादसा            
विज्ञापन

बरेली के शिवभक्तों की टोली में शामिल युवक बेहोश      
कछला से कांवड़ लेकर निकले बाइक सवार दो युवक कांवड़ियों के ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। इसके अलावा बरेली के रिठौरा के शिवभक्तों की टोली में शामिल युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।      
हादसा शनिवार तड़के करीब पांच बजे बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बुटला बोर्ड के पास हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी बाइक सवार शिव भक्त संतराम (20) और हरी सिंह (25) शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले। उसी दौरान सामने से दूसरे कांवड़ियों के ट्रैक्टर ने बाइक सवार दोनों युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों में हरी सिंह का पैर साइलेंसर से झुलस गया। बाद में चालक ट्रैक्टर लेकर कछला की ओर चला गया। उसने घायलों को उठाने की जरूरत भी महसूस नहीं की। पुलिस ने दोनों कांवड़ियों  का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया।        
विज्ञापन

इसके अलावा सुबह में ही बरेली जिले के रिठौरा के शिवभक्तों की टोली कलाकारों के साथ थिरकती हुई कछला से चलकर छतुइया रेल फाटक के पास पहुंची। तभी टोली में शामिल रिठौरा के मोहल्ला धर्मपुर निवासी लालता प्रसाद का 17 वर्षीय बेटा पिंकू गश खाकर सड़क पर गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में साथ कांवड़िये उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्साधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि पिंकू को तेज बुखार था। बुखार की वजह से ही उसे चक्कर आ गया। सेहत में सुधार होने पर घरवाले उसे दोपहर में लेकर चले गए।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से दो बालक घायल            
उसावां। पटना देवकली के शिव मंदिर अपने परिजनों के साथ जा रहे दो बालकों को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम सोवरन नगला निवासी अनूप पुत्र मुकेश व कलान थाना क्षेत्र के ग्राम भर्रामई निवासी रामबाबू पुत्र रामसेवक अपने परिजनों के साथ पटना देवकली के शिव मंदिर पर लगे मेले में जा रहे थे। सामने से आई बाइक ने दोनों बालकों को टक्कर मार दी।        
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें