फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की  मौत, चार लोग जख्मी

Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

उझानी में ई-रिक्शा पलटने से गई एक की जान
बिसौली में ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर किसान की मौत
 अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल भी हुए हैं। इनमें दो लोगों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। हादसे उझानी, बिसौली और उघैती में हुए। घायलों में एक की हालत गंभीर है।
उझानी के गंजशहीदा निवासी नन्हे (38) पुत्र ओमकार की संजरपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में मंगलवार को शादी थी। नन्हे अपनी पत्नी सोनी और बच्चों को छोड़ने संजरपुर गया था। वहां से वह वापस उझानी आ गया। रात में करीब दो बजे नन्हे मुजरिया थाने के गांव कटइया निवासी ई-रिक्शा चालक रामनिवास के साथ फिर से संजरपुर जा रहा था। ई-रिक्शा में रामनिवास का साला बरेली के भोजीपुरा निवासी रामपाल भी था। रास्ते में गांव ताल का नगला के पास बने स्पीड ब्रेकर पर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में नन्हें की मौके पर मौत हो गई। रामपाल मामूली घायल हो गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा बिसौली में हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा निवासी पूरनलाल मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा की ढुलाई कर रहा था। खेत से घर की ओर आते समय रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। पूरनलाल इसके नीचे दब गया। जब तक उसको निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। पूरनलाल की तीन संतानें सुकन्या दो साल, मोनू सात और गौरव पांच साल हैं। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम है। तहसील प्रशासन ने मृतक के परिवार वालों को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के लिए लिखा-पढ़ी की है। 
विज्ञापन

इधर, उघैती में कार पेड़ से टकराने की वजह से दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। उघैती निवासी ठेकेदार अनिल गुप्ता इंडिका कार से बदायूं की ओर जा रहे थे। रास्ते में पुसगवां चौराहे के पास दोपहर करीब एक बजे उनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में अनिल गुप्ता और कार चालक ओमवीर घायल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें