फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दहेज हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Mon, 08 Jan 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीगंज में पिछले साल 27 अक्तूबर की रात एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी थी। जिसमें सोमवार को क्षेत्राधिकारी आरएस राठौर ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बरेली जिले के थाना बहेड़ी के गांव डांडी अभयदानपुर निवासी वीरपाल ने अपनी बहन सुनीता का विवाह एक वर्ष पहले बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी छत्रपाल शर्मा के पुत्र गौरव शर्मा के साथ किया था। शादी के बाद से ही सुनीता के ससुराल वाले कम दान दहेज को लेकर उसको कई तरह से प्रताड़ित करते थे। वह दहेज में और नकदी की मांग कर रहे थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर बीती 27 अक्तूबर की रात सुनीता के पति और उसके परिवार वालों ने उसको कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। जिसमें मृतका के भाई ने पति गौरव समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। फरार चल रहे पति गौरव उर्फ बॉबी एवं रेखा पत्नी कल्यान को घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें