फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खमरिया में छापा, 60 किलो गोमांस बरामद

Mon, 08 Jan 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
मुखबिर से मिली सूचना पर बरखेड़ा पुलिस ने सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे खमरिया गांव में अकील के मकान में दबिश दी। जिसमें पुलिस ने 60 किलोग्राम गोमांस और उपकरण बरामद किए। हालांकि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। बरामद मांस कब्जे में लेकर पुलिस ने पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिरौनिया पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रीतम शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह वह पौटा गांव के पास गश्त कर रहे थे। इस बीच उनको मुखबिर से खमरिया गांव निवासी अकील के मकान में गोहत्या किए जाने की सूचना मिली। इस पर सिपाही महिपाल, मुनेशपाल और शिवऔतार को लेकर उन्होंने दबिश दी। इस बीच अकील और मकान में मौजूद अन्य लोग भाग निकले। मौके से 80 किलोग्राम गोमांस और औजार बरामद कर कब्जे में लिए गए है। आरोपी खमरिया गांव निवासी अकील, यूनुस, रिजवान पुत्र रहीश, साखी और रिजवान पुत्र मुन्ने के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें