फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच लोग जख्मी

Tue, 27 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
accidnet - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी-सिसरका रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में राहुल नाम के युवक की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने के गांव खेड़ादास निवासी विनोद (35) पुत्र नेक सिंह, राहुल (31) पुत्र बेनाम, पूजा (30) पत्नी विनोद मंगलवार को क्षेत्र के गांव अजीतपुर में एक रिश्तेदारी में गए थे। शाम को तीनों लोग बाइक से वापस लौट रहे थे। ओरछी-सिसरका के बीच उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में राहुल की मौत हो गई। विनोद और पूजा जख्मी हो गए। दूसरी बाइक पर सवार पुरवाखेड़ा गांव के जितेंद्र, सत्यभान और कृष्ण अवतार भी जख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पूजा की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। मृतक राहुल पांच बहनों में अकेला भाई है। उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें