फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रहा था बूचड़खाना, दो लोग दबोचे

Sat, 17 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर में चल रहा बूचड़खाना पकड़ लिया। दो लोगों को मौके से ही दबोच लिया। दो देशी तमंचे, कारतूस, पशुओं को काटने के औजार और 80 किलो गोवंशीय पशुओं के मांस समेत पशुओं के अवशेष बरामद किए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली के एक घर में छापा मारा। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार यादव को सूचना मिली के गांव में नईम के घर में गोवंशीय पशुओं का वध किया जा रहा है। छापामारी में पुलिस ने नईम और मोहल्ला पठान टोला के शारिक पुत्र इदरीश को दबोच लिया। इनका एक साथी बाजपुर निवासी सलीम पुत्र रहीश अहमद पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मौके से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, कुल्हारी, छुरा और गोवंशीय पशुओं का 80 किलो मांस कब्जे में ले लिया। मौके पर गोवंशीय पशुओं के अवशेष भी मिले। इंस्पेक्टर दातागंज ने बताया कि मामले में गोवध निवारण और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार हुए मांस तस्कर को भी जल्द गिरफ्तार किर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें