थाना इस्लामनगर क्षेत्र के एक गांव में कक्षा पांच में पढ़ने वाली 10 साल की बच्ची से गांव के एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की गई। बच्ची अपनी मां के साथ खेत में शौच के लिए गई थी। तभी उसे गांव के एक युवक ने पकड़ लिया और मुुंह बंद करके उसे जबरन उठाकर ले जाने लगा। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को देखते ही आरोपी युवक भाग गया। पीड़ित बच्ची एक बेहद गरीब परिवार है। परिवार वाले बच्ची को लेकर इस्लामनगर थाने गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय पीड़त पक्ष को धमका कर भगा दिया। जबकि आरोपी युवक पीड़ित बच्ची के घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाने के चक्कर लगाने के बाद बुधवार को पीड़ित बच्ची के साथ उसके माता-पिता एसएसपी से मिले और इंसाफ की गुहार लगाई। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश इस्लामनगर थाना पुलिस को दिए हैं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि 15 मई को वह अपनी बेटी के साथ शौच को गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसकी 10 साल की बच्ची को उठाकर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। तभी आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया।