फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूटकांड के चार आरोपी जेल भेजे

Tue, 20 Oct 2015 11:43 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक की हत्या कर उड़द भरा ट्रक लूटने के मामले में चार आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना में शामिल रहे ट्रक के हेल्पर मोहित की भी एसओजी ने तलाश कर ली है। वह रामपुर का रहने वाला है। उसकी जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिल्सी के गल्ला व्यापारी मनीष वाष्र्णेय ने 15 अक्तूबर को 274 बोरा उड़द बरेली के लिए ट्रक में लोड कराया था। इसकी कीमत 16 लाख रुपये थी। रात साढ़े आठ बजे चालक सुधीर गिरी ट्रक लेकर बिल्सी से बरेली को चला। रास्ते से ट्रक गायब हो गया। बरेली निवासी ट्रक मालिक बिल्ले बाबू की ओर से बिल्सी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 18 अक्तूबर को एसओजी ने कछला से उड़द और संभल के गुन्नौर से ट्रक बरामद कर पूर्व में ट्रक पर क्लीनर रहे जसविंतर उर्फ काके समेत कछला निवासी अनिल, नन्नू और कंहई को गिरफ्तार कर लिया। काके ने पूछताछ में पूरी घटना खोल दी। ट्रक के क्लीनर रामपुर निवासी मोहित ने उक्त चारो के साथ मिलकर वारदात की। मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार चारो आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें