बदायूं-बरेली रोड पर विजयनगला पुलिस काफी संकरी है। तीन दिन पहले यहां
बदमाशों ने मथुरा डिपो की रोडवेज बस रोकने की कोशिश की थी। इलाके के लोगों
और पुलिस सूत्रों की मानें तो बुधवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने पुलिया पर
वनस्पति घी से भरा ट्रक रोक लिया। आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक को कब्जे में
लेकर रोड किनारे लगा लिया। इसके बाद ट्रक से घी के 50 कनस्तर लूट लिए।
गुरुवार तड़के तीन बजे चालक रिपोर्ट दर्ज कराने बिनावर थाने पहुंचा तो
पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ट्रक चालक और क्लीनर का नाम पता नहीं
लग सका है।