हाईवे पर बाइक सवार दंपति को मारी थी ट्रक ने टक्कर
अकबराबाद चौराहे के पास हादसा, ट्रक चालक फरार
अकबराबाद चौराहे के पास बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनका आठ साल का बेटा जमीन पर गिर गया। उसके ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। बच्चे की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। गुस्साए लोगों ने मेरठ-बदायूं हाईवे पर काम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराती निवासी अफसार अपनी पत्नी मुन्नी बेगम और आठ वर्षीय बेटे मोहम्मद कैफ के साथ सहसवान में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने आया था। दंपति बेटे के साथ यहां से गांव वापस लौट रहे थे। अकबराबाद चौराहे के पास उनकी बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मोहम्मद कैफ उछल कर रोड पर गिर गया। इसके बाद कैफ के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।
हादसे से गुस्साए लोगों ने कैफ का शव पर रखकर बदायूं-मेरठ हाईवे को जाम कर दिया। करीब आधा घंटा तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शव उठाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
------
पैर फिसलने से गिरीं सीएमएस, जख्मी
बदायूं। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. प्रवीना माहेश्वरी रविवार को पैर फिसलने से गिर गईं। इससे वह मामूली जख्मी हो गईं। सीएमएस अस्पताल स्टाफ के साथ गांधी जयंती पर मरीजों को फल बांट रही थीं। इसी दौरान वह फिसल कर गिर गई।