फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के घर से लाखों की चोरी

Sun, 30 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
चोरी के बाद का हाल
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के आमगांव में चोरों ने दिनदहाड़े फौजी के घर हाथ साफ कर दिया। यहां से चोर 30 हजार रुपये और करीब 13 तोला सोने के जेवर समेट ले गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिनदहाड़े फौजी के घर में हुई लाखों की चोरी के किसी करीबी का ही हाथ होने की बात कही जा रही है। सिविल लाइंस थाने के आमगांव निवासी आदेश कुमार सिंह भारतीय सेना में तैनात हैं। इन दिनों उनकी पोस्टिंग आर्मी बेस पर है। शुक्रवार को आदेश कुमार की पत्नी रेशमा और बेटा अंकुश दीपावली के सामान की खरीददारी करने के लिए बदायूं आए थे। किसी समय मौका पाकर चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने पूरा घर इत्मिनान से खंगाला। चोर नगदी और जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल समेटकर ले गए। इसमें 13 तोला सोने के जेवर और 30 हजार रुपये नगदी शामिल है। आदेश की पत्नी रेशमा और बेटा अंकुश जब घर लौटे तो चोरी के बारे में जानकारी हुई। तुरंत ही खबर पुलिस को दी गई। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें