फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली में घुसी बाइक, एक की मौत, एक घायल

Thu, 19 May 2016 11:39 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर के पास बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक रोड किनारे खड़ी ट्रॉली में टकराने से वीरपाल नाम के ग्रामीण की मौत हो गई। बाइक सवार उसका चचेरा भाई रामपाल घायल हो गया। 
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव सिंद्घपुर कैथौली निवासी वीरपाल (40) पुत्र रामप्रसाद अपने चचेरे भाई रामपाल के साथ बुधवार रात बाइक से बिल्सी जा रहे थे। बाइक वीरपाल चला रहा था। गांव नागपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में वीरपाल की मौके पर मौत हो गई और रामपाल गंभीर घायल हो गया। रामपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरपाल के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें