फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बचाने के लिए साथी को फंसा दिया

Sun, 24 Sep 2017 12:09 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
सिपाही सुनील कुमार बहाल, रोहित तोमर को किया निलंबित        
विज्ञापन

स्टेशन पर वेंडर से मारपीट का मामला                   
शराब पीकर स्टेशन पर हंगामा करने और वेंडर को पीटने वाले सिपाही ने खुद को बचाने के लिए अपने एक साथी को फंसा दिया। जीआरपी थाने में लिखा पढ़ी करने पर आरोपी सिपाही ने अपनी जगह अपने साथी का नाम बता दिया। मुकदमे में आरोपी सिपाही की जगह उसके साथी का नाम दर्ज हो गया। शुक्रवार को मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी खुद सन्न रह गए। उन्होंने सिपाही सुनील कुमार को बहाल करने के साथ ही आरोपी रोहित तोमर को निलंबित कर दिया।   बुधवार को बदायूं स्टेेशन पर वीआईपी ड्यूटी में जा रहे नशे में धुत उझानी कोतवाली के सिपाही रोहित तोमर और राज कुमार ने वेंडर का सिर फोड़ दिया था। मौके पर पहुंची जीआरपी एसओ नवनीत कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया था लेकिन नशे में धुत सिपाही एसओ से उलझ गए। पूछाताछ में उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही रोहित कुमार ने साथी सुनील कुमार को फंसाने के चक्कर में उसका नाम बता दिया। एसओ नवनीत कुमार ने भी मेडिकल कराने के बाद सिपाहियों की ओर से बताए गए नाम के आधार पर राज कुमार और सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अगले दिन अखबारों में खबर छपने पर उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही सुनील कुमार एसएसपी चंद्रप्रकाश के पास पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने तुरंत सुनील कुमार का नाम मुकदमे से बहाल करने के साथ रोहित कुमार को निलंबित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें