कोतवाली देहात (ब्यूरो)। मोहल्ला रज कॉलोनी निवासी मुर्सलीन का कोतवाली में फिल्टर पानी का कारोबार हैं। उसके पत्नी और बच्चे बाहर गए हुए थे। घर पर वह अकेला था। शुक्रवार की रात वह लगभग एक बजे तक वह अपने फिल्टर पानी के प्लांट में काम कर रहा था तभी चोर दीवार फांद कर उसके घर में घुस गए। घर का ताला तोड़कर घर के अंदर सेफ में रखे लगभग एक लाख पचास हजार रुपये, नगदी और दो मोबाइल फोन चुरा कर ले गये। मुर्सलीन जब घर पर पहुंचा ओर सेफ से नगदी व सामान गायब देखा तो भैाचका रह गया।