फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोगों की मौत, चार घायल

Sat, 19 Dec 2015 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा और बिनावर में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन


दो शव का परिवार वालों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव कौरारा और टोटरनपुर के बीच दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव अलउआ निवासी सोनू पुत्र राधेश्याम बाइक से ब्रजपाल के साथ फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव कौरारा में एक दावत में शामिल होने आए थे। दोनों यहां से लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से सोनू की बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर फैजगंज बेहटा के गांव टोरनपुर निवासी देवपाल पुत्र ओमप्रकाश और नेत्रपाल थे। देवपाल डीजल लेने फैजगंज की ओर आ रहा था। हादसे में देवपाल और सोनू की मौके पर मौत हो गई। ब्रजपाल और नेत्रपाल घायल हो गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों शव को बिसौली सीएचसी पहुंचा दिया। शनिवार सुबह मृतकों के परिवार वाले पहुंच गए। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। वह शव ले गए।  
विज्ञापन

दूसरा हादसा बरेली रोड पर थाना बिनावर के अंतर्गत मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। शहर के मोहल्ला मालवीय गंज चौकी निवासी हरीश श्रीवास्तव पुत्र तेजराम बाइक से बदायूं की ओर आ रहा था। बाइक पर पटियाली सराय निवासी अंशू मथुरिया और बिनावर के गांव रहमा निवासी भूरे भी था। हरीश की बाइक को मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हरीश की मौके पर मौत हो गई। अंशू और भूरे घायल हो गए। हरीश के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें