फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से चोर समेट ले गए तीन लाख का माल

Thu, 22 Jun 2017 11:47 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
ब‌िखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरी सराय में वारदात      
विज्ञापन

गृह स्वामी परिवार के साथ गया हुआ था हरिद्वार      
शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरी सराय में चोरों ने एक बंद घर से नकदी और जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। गृहस्वामी परिवार के साथ हरिद्वार गया हुआ था। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।      
शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी अनिल साहू 20 जून को अपने परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। बुधवार देर रात मोहल्ले के लोगों ने देखा कि अनिल साहू के घर का दरवाजा खुला हुआ था। इस पर कुछ लोग उनके घर दरवाजा बंद करने को कहने गए। यहां देखा तो घर में कोई था ही नहीं। मोहल्ले के लोगों ने इस बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में फोन पर अनिल साहू को सूचना दी गई। गुरुवार को वह भी बदायूं पहुंच गए। अनिल के मुताबिक चोर उनके घर से 21 हजार रुपये नकदी, करीब दो लाख रुपये के जेवर, एक टीवी, इंवर्टर, बैट्रा और रसोई गैस सिलेंडर चुराकर ले गए। अनिल ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।      
विज्ञापन

-------      
ताला तोड़कर हजारों का माल साफ किया      
बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर छह निवासी शिक्षक अरुण प्रताप शाक्य के घर में ताला तोड़कर घुस चोरों ने यहां से पांच हजार रुपये नकदी, चांदी के पांच सिक्के और एक लॉकेट चोरी कर लिया। शिक्षक ने इस बारे में सूचना थाना पुलिस को दे दी है।       
----------      
ताले तोड़कर चोरों ने 80 हजार रुपये साफ किए      
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव अगरास निवासी नरेंद्र सिंह के घर से चोरों ने 80 हजार रुपये साफ कर दिए। नरेंद्र ने यह रुपये ट्रैक्टर खरीदने के लिए रखे थे। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। इस्लामनगर के गांव अगरास में चोर किसी तरह से नरेंद्र सिंह के घर में घुस गए। घर में घुसने के बाद सेफ का ताला तोड़ लिया। सेफ से 80 हजार रुपये साफ कर दिए। नरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।       
विज्ञापन

--------      
दुकान में चोरी की कोशिश
इस्लामनगर। नगर के मोहल्ला मुगल में बुधवार रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप में चोरी की कोशिश की, हालांकि चोर इसमें कामयाब नहीं हो सके। इधर, क्षेत्र के गांव अगरास में चोरों ने कूमिल लगाकर ओम प्रकाश की परचून की दुकान में हाथ साफ कर दिया। चोर यहां से नकदी समेत करीब पांच हजार रुपये का सामान समेट ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें