फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लेखपाल के घर से चार लाख का माल उड़ाया

Fri, 21 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइंस के मोहल्ला कृष्णापुरी में हुई चोरी की वारदात    
विज्ञापन

चोरों ने सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला कृष्णापुरी में बुधवार रात एक लेखपाल का घर खंगाल लिया। नकदी और जेवर समेत चोर यहां से करीब चार लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।      
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी मनोज गुप्ता राजस्व विभाग में लेखपाल हैं। इन दिनों उनकी तैनाती बिल्सी में है। बुधवार रात उनके परिवार के लोग घर में सो रहे थे। रात में मौका पाकर चोर किसी तरह से उनके घर में घुस गए। चोरों ने यहां आराम से पूरा घर खंगाला। यहां से सवा लाख रुपये कैश, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर परिवार के लोगों को चोरी के बारे में पता लगा। इस बारे में सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। मनोज गुप्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें