सिविल लाइंस पुलिस और दबंग दल को मिली कामयाबी
सिविल लाइंस थाना पुलिस और दबंग दमन दल ने चोरी तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक बरामद की हैं। वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य पुलिस को चमका देकर भाग निकला। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसपी सुनील सक्सेना ने वाहन चोर गैंग को पकडने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अशोक कुमार और दबंग दमन दल प्रभारी इंद्रेश कुमार को मुखबिर से खबर मिली कि बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी का गुड्डू कश्यप मूल रूप से शहर के साहूकारा का रहने वाला है। वह वाहन चोर गिरोह चलाता है। अपने तीन अन्य साथियों के साथ वह अलापुर से बाइकों से बदायूं की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने मंडी तिराहे के पास से गुड्डू कश्यप समेत सुखवीर सिंह निवासी नवादा थाना खुदागंज जिला शाहजहांपुर और दिलीप निवासी भमौरा जिला बरेली को चोरी की तीन बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। इनका साथी सुरेश शर्मा भाग निकला। पूछताछ में तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने गांव शेखूपुर रोड पर बने कट्टी खाने से चोरी की आठ और बाइक बरामद कीं। पुलिस टीम में शामिलन इंस्पेक्टर अशोक कुमार, एसआई इंद्रेश कुमार, संजय सिंह, अशोक कुमार तालियान, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, राजाराम यादव थाना , धर्मेन्द्र सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, श्रीनिवास को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।