फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करके फेंकी लाश, शिनाख्त नहीं

Mon, 25 Jul 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिसरका के जंगल में मिला शव, पास में है रेलवे ट्रैक
 हत्या करने के बाद युवक की लाश थाना क्षेत्र के गांव सिसरका के जंगल में फेंक दी गई। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी। लाश दो से तीन दिन पुरानी होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम को भेजा है। लाश मिलने की खबर के बाद मौके पर कई गांवों के लोगों का जमघट लग गया। 
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने के गांव सिसरका के ग्रामीण सोमवार दोपहर खेतों पर निकले तो रास्ते में सड़ी बदबू लगी। जब आसपास देखा तो झाड़ियों में सड़ी-गली लाश पड़ी थी। खबर पुलिस को दी गई। एसओ प्रदीप यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।  शिनाख्त की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लाश दो से तीन दिन पुरानी होने की बात कही जा रही है। एसओ प्रदीप यादव का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पास में ही रेलवे ट्रैक भी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें